Share on WhatsApp

बढ़ती गर्मी से बच्चों को राहत, बीकानेर में स्कूल समय बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से 11:30 तक कक्षाएं

बढ़ती गर्मी से बच्चों को राहत, बीकानेर में स्कूल समय बदला, 27 अप्रैल से सुबह 7:30 से 11:30 तक कक्षाएं

बीकानेर। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर तक बढ़ती तपिश के चलते छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका के बीच जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, बीकानेर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर यह आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार बीकानेर जिले के कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) में 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक शैक्षणिक कार्य प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय छोटे बच्चों को लू और भीषण तापमान से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं, समस्त स्टाफ तथा संचालित अन्य परीक्षाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इन कक्षाओं का समय पूर्ववत यथावत रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com