Share on WhatsApp

बीकानेर-जामसर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, मौत

बीकानेर-जामसर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला, मौत

बीकानेर। बीकानेर-जामसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जामसर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते वे आग की लपटों से घिर गए।पुलिस के अनुसार दो ट्रेलरों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। दुर्घटना के बाद एक ट्रेलर में सवार संदीप जयंत (36) निवासी चौरा, थाना नानोता देहात, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) वाहन में फंस गया। आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में दोनों ट्रेलरों के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद फहीम (40) निवासी जिला शामली (उत्तर प्रदेश) तथा दिनेश विश्नोई (33) निवासी जेडी मगरा, थाना पांचू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही जामसर थानाधिकारी रवि कुमार मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिससे कुछ समय बाद यातायात सुचारू हो सका।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा आमने-सामने की टक्कर का परिणाम माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com