Share on WhatsApp

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस की बगावत के बावजूद बना बोर्ड, निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख

बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस की बगावत के बावजूद बना बोर्ड, निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख

बीकानेर। बीकानेर जिला परिषद में कांग्रेस के भीतर बगावत के बावजूद पार्टी अपना बोर्ड बनाने में सफल रही। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निकिता डूडी ने निर्दलीय उम्मीदवार सरिता चौहान को पांच वोटों से हराकर जीत दर्ज की। निकिता डूडी को कुल 41 में से 23 वोट मिले, जबकि सरिता चौहान के पक्ष में 18 मत पड़े। निकिता डूडी की जीत के साथ ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की ओर से निकिता डूडी ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान ने कांग्रेस से नाराजगी के चलते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी। हालांकि मतदान के दौरान निकिता डूडी ने बहुमत हासिल कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया। भाजपा की धापू कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।कांग्रेस की जीत पर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशना राम सिहाग ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल पर पार्टी के विरोध में जाकर भाजपा से मिलने के आरोप लगाए। सिहाग ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाया जाएगा।

*बाइट बिशना राम सिहाग कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com