बीकानेर शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था के चरमराने और शहर में बढ़ती गंदगी को लेकर नाराज पार्षद मंगलवार सुबह सीधे डंपिंग यार्ड पहुंच गए, जहां उन्होंने सफाई कार्य में लगे ट्रैक्टरों को रोक दिया। इसके बाद सभी ट्रैक्टरों को जिला कलेक्ट्रेट के सामने खड़ा कर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।इससे पहले सोमवार को भी कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम में प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के अगले ही दिन पार्षदों ने मैदान में उतरकर विरोध का स्वर और तीखा कर दिया।प्रदर्शन के दौरान जावेद पड़िहार, नवरतन डागा, नंदलाल जावा, सुभाष स्वामी, दुर्गादास छंगाणी सहित कई कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे। पार्षदों का आरोप है कि शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उप महापौर पंकज गहलोत ने कहा कि शहर हम सभी का है और पिछले कुछ दिनों से सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन शहरवासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था मिलना जरूरी है।
शकांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन से सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार और कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।