Share on WhatsApp

बीकानेर: सीसीटीवी में कैद अपहरण की वारदात, युवक को पाइप से पीटा,सिर में लगे 18 टांके

बीकानेर: सीसीटीवी में कैद अपहरण की वारदात, युवक को पाइप से पीटा,सिर में लगे 18 टांके

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट के अनुसार 25 सितंबर की रात मोहल्ले में गाड़ी लेकर घूम रहे कुछ युवकों को रोकने पर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद करीब दो दर्जन से अधिक युवक हथियार लेकर मोहल्ले में पहुंचे और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की।अगले दिन प्रेम चांगरा को उसके ऑफिस से जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप है। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने उसके सिर और शरीर पर लोहे के पाइप से वार किए। सिर में गंभीर चोट के चलते 18 टांके लगे। इसके बाद उसे वल्लभ गार्डन के पीछे धोरों में छोड़ने का आरोप है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। बंटी चांगरा ने आरोप लगाया कि वारदात में शामिल युवक नशे की गतिविधियों से जुड़े हैं और मोहल्ले में आए दिन परेशानी पैदा करते हैं।

बंटी चांगरा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच और मोहल्ले में नशे व आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com