बीकानेर। नगर निगम महापौर चुनाव में सोमवार को मतदान के साथ ही सियासी तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। अब तक 54 पार्षद मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला भी मतदान कर चुके हैं।मतदान शुरू के दौरान करीब नौ निर्दलीय पार्षद बाउंसरों की सुरक्षा के बीच निगम पहुंचे और मतदान किया। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस के सभी 42 पार्षद बसों के जरिए एक साथ नगर निगम पहुंचे। कांग्रेस पार्षदों का इस तरह एकजुट होकर पहुंचना पार्टी की ओर से एकजुटता का संदेश देने की कवायद के तौर पर देखा गया।
अब मतदान पूरा होने के बाद हर वोट की गिनती बीकानेर की मेयर की कुर्सी का फैसला करेगी।