Share on WhatsApp

रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर विस्फोट के बाद बीकानेर रेल मंडल में हाई अलर्ट, प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा

रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर विस्फोट के बाद बीकानेर रेल मंडल में हाई अलर्ट, प्रमुख स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा

बीकानेर। श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध विस्फोट की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। एहतियात के तौर पर बीकानेर रेल मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बीकानेर और लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की ओर से विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वाड की मदद से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्रियों के सामान और ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अधिकारी नेहा राजपुरोहित और उषा निरंकार के नेतृत्व में जीआरपी की टीमें लगातार मुस्तैदी से जुटी हैं। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल जांच की जा रही है।रामसिंहपुर की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। स्टेशनों पर लगातार सर्चिंग और निगरानी के जरिए किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com