Share on WhatsApp

बीकानेर : जूनागढ़ के सामने तीन मंदिरों में चोरी, नकदी-जेवर ले गए चोर,सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

बीकानेर : जूनागढ़ के सामने तीन मंदिरों में चोरी, नकदी-जेवर ले गए चोर,सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

बीकानेर। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल जूनागढ़ किले के सामने स्थित तीन मंदिरों में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश संतोषी माता, हनुमानजी और अंजनी माता मंदिर के ताले तोड़कर नकदी, चांदी के छत्र, सोने की नथ सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए।सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे पुजारी विमल गौतम ने मंदिरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखा तो वारदात का पता चला। उन्होंने सदर थाना पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज करवाई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

गौरतलब है कि इन मंदिरों में करीब डेढ़ साल पहले भी चोरी हुई थी। पिछली वारदात का खुलासा नहीं होने के बावजूद दोबारा चोरी होने से मंदिरों की सुरक्षा और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

**सीसीटीवी में कैद हुई वारदात**

 

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। दिनभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही वाले इस इलाके में एक ही परिसर के तीन मंदिरों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com