Share on WhatsApp

बीकानेर: मेयर की कुर्सी पर कल लगेगी मुहर, कांग्रेस की बढ़त पर भाजपा की चुनौती

बीकानेर: मेयर की कुर्सी पर कल लगेगी मुहर, कांग्रेस की बढ़त पर भाजपा की चुनौती

बीकानेर। नगर निगम के नए मेयर के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। नगर निगम सभागार में सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर निशांत जैन ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल होने वाली वोटिंग के साथ ही बीकानेर को अपना नया मेयर मिल जाएगा।मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक साफ नजर आ रही है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस 42 पार्षदों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, जबकि भाजपा के खाते में 27 सीटें आई थीं। इसके अलावा 10 निर्दलीय और एक आरएलपी पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

शुरुआत में मेयर पद की लड़ाई में कांग्रेस के बागी पार्षद नवरतन डागा के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया था, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला और भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह के बीच सीधा मुकाबला रह गया है।संख्याबल के लिहाज से कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, लेकिन भाजपा भी अंतिम समय तक राजनीतिक समीकरण साधने में जुटी हुई है। ऐसे में मतदान के दौरान दलों की एकजुटता और निर्दलीय पार्षदों का रुख भी चर्चा का विषय बना हुआ है।अब शहर की निगाहें रविवार को निगम सभागार में पड़ने वाले वोटों पर टिकी हैं। कुछ घंटों की चुनावी प्रक्रिया के बाद यह साफ हो जाएगा कि स्थानीय सरकार की सत्ता किसके हाथ में रहेगी।

*बाइट निशांत जैन जिला कलक्टर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com