Share on WhatsApp

बीकानेर : दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में तीन भाइयों की दर्दनाक मौत

बीकानेर : दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में तीन भाइयों की दर्दनाक मौत

बीकानेर। जिले में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक आपस में रिश्ते में भाई थे और बीकानेर शहर से अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शहर से गांव लौट रहे थे। रात करीब एक बजे पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर हाईवे पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण हादसे की पूरी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे।हादसे के समय सड़क पर कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद नहीं था जिसने टक्कर मारने वाले वाहन को देखा हो। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने दुर्घटना की सूचना गंगाशहर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में किसकी गलती थी। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।हादसे की सूचना मिलते ही स्वरूपदेसर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रात में ही पीबीएम अस्पताल पहुंच गए। एक ही परिवार के तीन युवकों की असमय मौत से गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com