बीकानेर। निकाय चुनाव को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो के दौरान उस समय अलग माहौल देखने को मिला, जब मोहता चौक के पास वार्ड संख्या 75 में कुछ युवाओं और छात्रों ने ‘यूजीसी रोलबैक’ के नारे लगाए।मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही मोहता चौक क्षेत्र से होकर गुजरा, वहां मौजूद कुछ लोगों ने यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। रोड शो के दौरान लगे इन नारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हालांकि कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से चलती रहीं और रोड शो निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नारेबाजी करने वाले युवा यूजीसी से संबंधित नीतियों और निर्णयों को वापस लेने की मांग कर रहे थे।