बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना नाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83.87 ग्राम अफीम बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त केटा कार भी जब्त की है।
महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस व पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान आपरेशन नीलकंठ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृताधिकारी गंगा शहर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी नाल विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।एएनटीएफ की सूचना पर नाल बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी सोमदत्त पुत्र रामचन्द्र (27) निवासी चक 60 एलएनपी रिड़मलसर थाना घमुड़वाली जिला श्रीगंगानगर व इन्द्राज पुत्र श्रवण कुमार (30) निवासी चक 70 एलएनपी थाना घमुड़वाली जिला श्रीगंगानगर के कब्जे से 83.87 ग्राम अफीम बरामद की गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच गंगाशहर थाने के उप निरीक्षक हेतराम को सौंपी है।
कार्रवाई में महेन्द्र सिंह, इन्दुबाला, पवन कुमार व दिनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।