Share on WhatsApp

कुत्तों द्वारा घायल निराश्रित गाय को युवाओं ने नागौर गौ चिकित्सालय भेजा

सोशल मीडिया का प्रभाव व महत्व समाज मे बढ़ गया है, पाँचू क्षेत्र में “पाँचू रिपोर्ट”नामक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने कुतों द्वारा घायल की गई एक निराश्रित गाय को पिक अप गाड़ी से नागौर गौ चिकित्सालय भेजा।
ग्रुप एडमिन दुर्गेश गर्ग ने बताया कि उनको ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि गांव की धर्मोलाई नाड़ी क्षेत्र में एक गाय है जिसे शिकारी कुतों द्वारा बुरी तरह जख्मी किया गया है। जिस पर ग्रुप सदस्य पशुधन सहायक राजेन्द्र मेहरड़ा ने मौके पर पहुंच कर घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया। बाद में घायल गाय को पिक अप गाड़ी से नागौर स्थित श्रीकृष्ण गौपाल गौ सेवा समिति द्वारा संचालित विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय भेजा गया जहां पर घायल बीमार गौवंश का निशुल्क इलाज किया जाता है।
इस कार्य मे सहयोग किया नरेंद्र करनानी, गोविंद मनोहर डागा, गोविंद भंवाल, हरिराम सुथार, हरि प्रजापत, पूनम उपाध्याय, जोगेंद्र सिंहः भादला, कोजाराम सियाग व “पाँचू रिपोर्ट” ग्रुप सभी सदस्यों ने।
इस ग्रुप द्वारा किये जा रहे इस तरह के सामाजिक कार्यो की क्षेत्र प्रशंसा की जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *