युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग,हुई मौत
बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पानी की टंकी से कूदकर आत्हत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले में मृतक के मामा सीताराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है । जिसमें उसने बताया कि उसका भांजा जयनारायण (35) पुत्र मूलाराम करमीसर निवासी ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।