Share on WhatsApp

NEET परीक्षा रद्द होने पर बीकानेर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

NEET परीक्षा रद्द होने पर बीकानेर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

बीकानेर। देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में बीकानेर में शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से कोटगेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने को केंद्र सरकार की सबसे बड़ी शैक्षणिक विफलता बताते हुए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भारी निराशा और आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के विश्वास को लगातार तोड़ रही है और अब छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठने लगा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com