Share on WhatsApp

बीकानेर: लेनदेन विवाद में युवक पर फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर दी धमकी

बीकानेर: लेनदेन विवाद में युवक पर फायरिंग, रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर दी धमकी

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में घायल हुए युवक की पहचान मुकेश विश्नोई के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश विश्नोई का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लेनदेन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मुकेश किसी काम से 18 नंबर गली की ओर जा रहा था। इसी दौरान संदीप और आदित्य नामक दो युवकों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक स्वयं को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बता रहा था।
फायरिंग के दौरान चली एक गोली मुकेश विश्नोई की पिकअप गाड़ी पर भी लगी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं सीओ सिटी अनुज डाल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
सीओ अनुज डाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसके चलते मारपीट और झगड़े की घटना हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com