Share on WhatsApp

बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में देर रात फायरिंग से दहशत, शराब पीने की बात को लेकर दो पक्षों में झड़प,चार घायल

बीकानेर: सर्वोदय बस्ती में देर रात फायरिंग से दहशत, शराब पीने की बात को लेकर दो पक्षों में झड़प,चार घायल

  1. बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के सर्वोदय बस्ती में रविवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात करीब तीन बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।जानकारी के अनुसार मोरपंख गार्ड के समीप स्थित एक गली में शराब सेवन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति बिगड़ गई। झड़प के दौरान मारपीट हुई तथा क्षेत्र में फायरिंग होने की भी चर्चा सामने आई है।
    घटना की सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी अनुज डाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और देर रात तक पुलिस अधिकारी क्षेत्र में मौजूद रहकर निगरानी करते रहे। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर विवाद की वजह देर रात एक मकान में शराब पीने को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com