Share on WhatsApp

बीकानेर: लॉरेंस गैंग का इनामी गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती कांड का फरार आरोपी दबोचा, 2 पिस्टल बरामद

बीकानेर। संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लॉरेंस गैंग से जुड़े एक इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मध्यप्रदेश सरकार ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह एक व्यापारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

सिटी कोतवाली थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फड़बाजार निवासी 20 वर्षीय दुर्गेश सोनी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार दुर्गेश सोनी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। 11 अगस्त 2023 को जेएनवीसी क्षेत्र में चाय की दुकान पर हुए हत्या कांड में भी वह आरोपी रहा है। उस मामले में युवक को चाकू मारकर हत्या करने के बाद उसे बाल सुधार गृह जयपुर भेजा गया था। बाद में उसने मध्यप्रदेश में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक व्यापारी को धमकाकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और फरार हो गया।

फरार आरोपी को पकड़ने के लिए गठित टीम में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राकेश मीना, सुखलाल, कांस्टेबल हंसराज, मनफूल और प्रीतम शामिल रहे। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल की भूमिका अहम रही। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सिटी अनुज डाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com