Share on WhatsApp

बीकानेर :कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,कलेक्ट्रेट खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू,मचा हड़कंप

बीकानेर :कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,कलेक्ट्रेट खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू,मचा हड़कंप

बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर को तत्काल खाली करवा दिया गया और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मौके पर एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौर और थानाधिकारी सुरेंद्र पचार सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात है।

फिलहाल पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है और हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में कोर्ट, डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com