Share on WhatsApp

बीकानेर: डूंगर कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े पांच छात्र

बीकानेर: डूंगर कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े पांच छात्र

बीकानेर। राजकीय डूंगर कॉलेज में मंगलवार को विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पांच छात्र नेता कॉलेज परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।टंकी पर चढ़े छात्रों में राकेश गोदारा, दिनेश सारण, दिनेश चौधरी, सौरभ विश्नोई और भागीरथ चौधरी शामिल थे। वहीं टंकी के नीचे बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों ने खेल मैदान की व्यवस्थाओं में सुधार, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू बनाने, प्रोफेसरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।काफी देर तक चले हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। प्रशासन की ओर से मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद टंकी पर चढ़े छात्र नीचे उतर गए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।छात्र नेताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com