Share on WhatsApp

बीकानेर: एमजीएसयू में छात्रों का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, नियम वापसी तक आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर: एमजीएसयू में छात्रों का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, नियम वापसी तक आंदोलन की चेतावनी

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए और NEFNS नियम का विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा लागू किया गया यह नियम छात्र हितों के खिलाफ है और इससे अनेक विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। छात्रों का कहना था कि यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है जो किसी कारणवश एक-दो विषयों में पिछड़ जाते हैं, जबकि उन्हें अगले सेमेस्टर में पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलना चाहिए।एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस नियम को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े ऐसे फैसले लेने से पहले छात्र संगठनों और शिक्षाविदों से भी राय ली जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। विरोध-प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद प्रशासन की ओर से लिखित आदेश जारी किए गए और छात्रों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद एनएसयूआई ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र नेता, कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com