बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के हिम्मतासर गांव की रोही में कुलर फैक्ट्री के पीछे संदिग्ध अवस्था में महिला-पुरुषों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच महिलाओं और तीन पुरुषों सहित कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम हिम्मतासर मार्ग पर थी। इसी दौरान कुलर फैक्ट्री के पीछे संदिग्ध हलचल दिखाई दी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर महिला-पुरुषों के जोड़े बंद कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिले।पुलिस ने सभी से पूछताछ कर उन्हें हिरासत में लेकर नापासर थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच के बाद सभी के खिलाफ धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।