Share on WhatsApp

बीकानेर: गाड़ियों में आए दर्जनभर युवकों से फैली दहशत, हमला करने पहुंचे 5 बदमाश गिरफ्तार

बीकानेर: गाड़ियों में आए दर्जनभर युवकों से फैली दहशत, हमला करने पहुंचे 5 बदमाश गिरफ्तार

बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि श्रवण गोदारा नामक युवक पर हमला करने की नीयत से दो गाड़ियों में सवार दर्जनभर युवक इलाके में पहुंचे, जिससे गली में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों को डर के कारण घरों में कैद होना पड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी का कुछ दिन पहले श्रवण गोदारा के साथ जमीन को लेकर पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अपने साथियों के साथ हमला करने पहुंचे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी को साथियों सहित दबोचते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया।पुलिस रामा नागौरी के दो अन्य हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी हुई है तथा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन तथा गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com