Share on WhatsApp

बीकानेर: देर रात पिकअप चालक का तांडव,कई वाहनों को रौंदा,मची दहशत

बीकानेर: देर रात पिकअप चालक का तांडव,कई वाहनों को रौंदा,मची दहशत

  • बीकानेर। शहर की रामपुरा बस्ती में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक पिकअप चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन दौड़ाते हुए कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे दो परिवारों के बीच चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। विवाद के चलते पिकअप चालक ने गुस्से में आकर इलाके में खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप की टक्कर से कई दोपहिया और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। वीडियो में भी पिकअप वाहन को तेज गति से इलाके में उत्पात मचाते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com