Share on WhatsApp

बीकानेर: प्रसुताओं की पीड़ा पर विवादित बोल, पैदल चलते,नाचते हुए आई थीं क्या?,चिकित्सा मंत्री के बयान से मचा बवाल

बीकानेर: प्रसुताओं की पीड़ा पर विवादित बोल, पैदल चलते,नाचते हुए आई थीं क्या?,चिकित्सा मंत्री के बयान से मचा बवाल

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की किडनी फेल होने के गंभीर मामले पर सरकार की सफाई देने पहुंचे चिकित्सा एवं जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की एक टिप्पणी ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। अस्पताल की व्यवस्थाओं और एक साथ कई प्रसूताओं की बिगड़ी हालत पर उठ रहे सवालों के बीच मंत्री का बयान अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान जब मीडिया ने पूछा कि आखिर एक साथ कई प्रसूताओं की तबीयत कैसे बिगड़ गई और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई है, तो मंत्री ने सीधे जवाब देने के बजाय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र वर्मा की ओर देखते हुए कहा, “बताइए प्रिंसिपल साहब, ये नाचते हुए आई थीं क्या, या पैदल चलकर?”

मंत्री का यह कथन सामने आते ही माहौल बदल गया। प्रसव पीड़ा से जूझती महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को कई लोगों ने असंवेदनशील बताया। वहीं पत्रकारों ने जब इस बयान पर स्पष्टीकरण चाहा तो मंत्री सवालों को टालते नजर आए और पूरे मामले की जानकारी देने की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर छोड़ दी।

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने यह जरूर कहा कि सभी महिलाएं पहले से गंभीर हालत में ग्रामीण क्षेत्रों से रेफर होकर पीबीएम पहुंची थीं और अस्पताल में समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। हालांकि मीडिया के लगातार सवालों के बीच मंत्री असहज दिखाई दिए और कुछ देर बाद वार्ता समाप्त कर रवाना हो गए।

  • गौरतलब है कि पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग में सिजेरियन डिलीवरी के बाद पांच प्रसूताओं की किडनी प्रभावित होने का मामला सामने आने के बाद प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। सभी महिलाओं को आईसीयू में भर्ती कर डायलिसिस पर रखा गया। मामले की जांच जारी है, लेकिन मंत्री का बयान अब चिकित्सा व्यवस्था से ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com