Share on WhatsApp

बीकानेर:एसआई री-एग्जाम में अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी, मेटल बटन वाली शर्ट तक उतरवाई

बीकानेर:एसआई री-एग्जाम में अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी, मेटल बटन वाली शर्ट तक उतरवाई

बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित उप निरीक्षक-प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के कई स्तरों से गुजरना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती का आलम यह रहा कि मेटल बटन लगी शर्ट पहनकर पहुंचे कई अभ्यर्थियों को शर्ट बदलनी पड़ी, जबकि कलाई में बंधे कलेवे और अन्य धातुयुक्त वस्तुएं भी उतरवाकर ही प्रवेश दिया गया।जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 13 हजार 584 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी में सामान्य हिंदी तथा दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की थीं। आठ उड़नदस्तों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो वीडियोग्राफर तैनात किए गए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया संचालित हुई और हर केंद्र पर पुलिस बल तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

नकल और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में स्थित साइबर कैफे, ई-मित्र और फोटो कॉपी की दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखा गया। प्रशासन ने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।प्रदेश की चर्चित भर्ती परीक्षाओं में शामिल इस पुनः परीक्षा को लेकर आयोग और जिला प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता था। यही वजह रही कि अभ्यर्थियों की तलाशी से लेकर केंद्रों की निगरानी तक हर स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com