Share on WhatsApp

बीकानेर: एसीबी की बड़ी कार्रवाई,बीज निगम डायरेक्टर सहित दो हिरासत में, 1.30 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

बीकानेर: एसीबी की बड़ी कार्रवाई,बीज निगम डायरेक्टर सहित दो हिरासत में, 1.30 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। राजस्थान एसीबी ने राजस्थान बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई और उसके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्यानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई गुजरात की एक कंपनी से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच के दौरान की गई।
एसीबी के अनुसार राजस्थान में लगे प्रतिबंधों में ढील दिलाने की एवज में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रिश्वत देने की बात सामने आई है। मामले की जांच के दौरान एसीबी को बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई तेज कर दी।
एएसपी आशीष कुमार ने बताया कि 90 लाख रुपये श्रीगंगानगर शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी। इसी सूचना के आधार पर लूणकरणसर में बस से उतरते समय स्वतंत्र ज्यानी को डिटेन किया गया, जिसके कब्जे से 85 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
वहीं, जुगल किशोर विश्नोई को भी एसीबी ने हिरासत में ले लिया। उसके ठिकाने पर की गई छापेमारी में 45 लाख रुपये नकद बरामद हुए। अब तक की कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान एडीएसपी आशीष कुमार और सीआई इंद्रकुमार मौके पर जांच में जुटे रहे। डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया है। एसीबी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com