Share on WhatsApp

बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पावर ग्रिड का डीजीएम 90 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पावर ग्रिड का डीजीएम 90 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

बीकानेर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डीजीएम देवेश को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी एक ठेकेदार से रिश्वत की राशि ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में की गई। बीकानेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ ट्रैप किया।कार्रवाई के दौरान सीआई इंद्र कुमार सहित एसीबी की टीम मौके पर मौजूद रही। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके कार्यालय और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है।एसीबी अब रिश्वतखोरी से जुड़े संभावित नेटवर्क, लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com