Share on WhatsApp

बीकानेर: पुलिस बनकर आए, जेवर लेकर हुए फरार,दिनदहाड़े ठगी की दो वारदातें, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध

बीकानेर: पुलिस बनकर आए, जेवर लेकर हुए फरार,दिनदहाड़े ठगी की दो वारदातें, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध

बीकानेर। शहर में फर्जी पुलिसकर्मियों के रूप में घूम रहे दो शातिर बदमाशों ने मंगलवार दोपहर अलग-अलग क्षेत्रों में ठगी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों को अपना शिकार बनाया। दोनों आरोपी बाइक पर सवार थे और पुलिस का रौब दिखाकर लोगों से सोने के आभूषण उतरवाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार दाऊजी रोड क्षेत्र में दो युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने उसे किसी जांच का हवाला देकर डराया और हाथ में पहना सोने का कड़ा उतारकर सुरक्षित रखने के नाम पर अपने कब्जे में ले लिया। बदले में उसे नकली सामान थमा दिया और मौके से निकल गए। कुछ देर बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से संपर्क किया।

इसके बाद वही बदमाश भीनासर क्षेत्र पहुंचे, जहां टैक्सी से उतरी दो महिलाओं को निशाना बनाया। आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते हुए महिलाओं से कहा कि उनके गहने चोरी हो सकते हैं, इसलिए उन्हें उतारकर सुरक्षित रख लें। इसी बहाने उन्होंने महिलाओं के कानों के झुमके और लॉकेट उतरवा लिए तथा कागज में कंकड़ लपेटकर उनके हाथ में थमा दिए। जब महिलाओं ने कागज खोला तो ठगी का पता चला।

वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर केएमआर होटल के पास से बरसिंगसर रोड की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली और गंगाशहर थाना पुलिस सक्रिय हुई तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कैमरों में संदिग्ध बाइक सवारों की तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com