Share on WhatsApp

बीकानेर:देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव का खौफनाक नजारा, पोल से भिड़ी कार,कई लोग बाल-बाल बचे

बीकानेर:देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव का खौफनाक नजारा, पोल से भिड़ी कार,कई लोग बाल-बाल बचे

बीकानेर। शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत बताए जा रहे युवक-युवतियों की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। नागणेची मंदिर से घड़सीसर रोड के बीच दौड़ रही कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे पवनपुरी मेन रोड से घड़सीसर की ओर आ रही कार लहराते हुए चल रही थी। बताया जा रहा है कि कार में सवार युवक-युवतियां नशे में थे। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कार ने पहले विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।राहगीरों का कहना है कि कार चालक की लापरवाही से कई बाइक सवार और पैदल राहगीर चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर स्थित शराब ठेके के कारण देर रात तक शराब की बिक्री होती है जिसके चलते इलाके में देर रात तक नशेड़ी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है और इससे पहले भी इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। घटना के बाद पुलिस कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com