Share on WhatsApp

बीकानेर: बेखौफ लुटेरे, सेवानिवृत्त बैंककर्मी का मुंह दबाकर छीना बैग,सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बीकानेर: बेखौफ लुटेरे, सेवानिवृत्त बैंककर्मी का मुंह दबाकर छीना बैग,सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

बीकानेर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक और लूट की वारदात सामने आई है। रानीबाजार ओवरब्रिज पर बुधवार तड़के रेलवे स्टेशन जा रहे सेवानिवृत्त बैंककर्मी को चार बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने उनका मुंह दबाकर बैग छीना और फरार हो गए। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार वल्लभ गार्डन निवासी सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुशील कुमार मोदी सुबह करीब चार बजे रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे। रानीबाजार ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बाइक पर सवार चार युवक उनके पास आए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका मुंह दबा दिया, जिससे वे मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा सके।पीड़ित के बैग में धार्मिक पुस्तकें और करीब 21 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोटगेट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।सबसे अहम बात यह है कि पूरी वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर के प्रमुख मार्ग पर हुई इस वारदात ने आमजन की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com