![](https://www.voiceofbikaner.com/wp-content/uploads/2024/03/25X16_Bikaner-Electricity_BKESL_page-0001.jpg)
लूनकरणसर- कांकड़वाला की 1 सीएचडी स्थित खेत में आग से कटी फसल में आग लगने की घटना सामने आई है। अज्ञात कारणों से लगी आग से 15 बीघा की ग्वार की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान दिनेश खीचड़ के खेत में ग्वार की कटी फसल का ढेर लगा हुआ था, बीती रात अचानक उसमें आग लग गई। सूखी फसल के ढेर में आग इतनी तेजी से फैली की आग को काबू में नहीं किया जा सका और देखते ही देखते किसान की आंखों के सामने उसकी मेहनत राख में तब्दील हो गई। किसान के अनुसार इस बार फसल काफी अच्छी थी। सिंचित खेत की फसल होने से प्रति बीघा 3 क्विंटल ग्वार निकलने का अनुमान था। आग ने अनुमानित 45 क्विंटल ग्वार को राख कर दिया वहीं प्रशासन से ग्रामीणों ने किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।