Share on WhatsApp

बीकानेर:जाली नोटों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बीस लाख आठ हजार रूपए के नकली नोट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर ।जाली नोटों पर बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 20लाख 8हजार रूपए के जाली नोट बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार लूणकरनसर सीओ नोपाराम को मुखबिर से सूचना मिली थी साहिल नाम का एक युवक नकली नोटों का काम करता है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने टीम का गठन कर कार्यवाही करते हुए आरोपी साहिल के घर पर दबिश दी गई थी। पुलिस को मौके से 20 लाख 8 हजार कीमत के जाली नोट मिले हैं।इन जाली नोटों में पुलिस को ज्यादातर दो हजार के नोट है। पुलिस ने आरोपी साहिल से पूछताछ के बाद नकली नोट बनाने वाले गिरोह के पांच अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही हैं। बदमाशों को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस अन्य पांचों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *