Share on WhatsApp

बीकानेर: पीबीएम में खिली उम्मीद की मुस्कान, प्रसूता की हालत सुधरने पर मिली छुट्टी

बीकानेर: पीबीएम में खिली उम्मीद की मुस्कान, प्रसूता की हालत सुधरने पर मिली छुट्टी

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल से प्रसूताओं के उपचार को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती महिलाओं में से दो प्रसूताओं की सेहत में लगातार सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे न केवल परिजनों को बड़ी राहत मिली है, बल्कि अस्पताल में उपचाराधीन अन्य मरीजों के लिए भी उम्मीद जगी है।
चिकित्सकों के अनुसार डिस्चार्ज की गई एक महिला को अत्यंत गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। खून की कमी, किडनी संबंधी जटिलताओं और सांस लेने में परेशानी के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। विशेषज्ञों की निगरानी में लगातार उपचार और देखभाल के बाद उसकी शारीरिक स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। किडनी की कार्यक्षमता बेहतर हुई, फेफड़ों से जुड़ी समस्या नियंत्रित हुई और स्वास्थ्य मानकों में संतोषजनक सुधार दर्ज किया गया।
पीबीएम अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम लगातार मरीजों की निगरानी और उपचार में जुटी हुई है। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों के समन्वित प्रयासों का असर अब मरीजों की सेहत में सुधार के रूप में दिखाई देने लगा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शेष भर्ती प्रसूताओं की हालत पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दो महिलाओं के स्वस्थ होकर घर लौटने से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है और चिकित्सकों के प्रयासों के प्रति आभार जताया है।
बाइट डॉ सुमन बुडानिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ।
बाइट परिजन राहिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com