Share on WhatsApp

आजादी का अमृत महोत्सव:भाजपा बीछवाल मण्डल ने निकाली तिरंगा यात्रा,

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीछवाल मण्डल ने आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा भाजपा बीछवाल मण्डल अध्यक्ष पेमासर सरपंच तोलाराम कूकना के नेतृत्व में निकाली गई। इस यात्रा के दौरान पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत मौजूद रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस यात्रा में 75 ट्रैक्टर 75 बाइक और 75 छोटे बड़े वाहनों पर हाथों में तिरंगा लिए हुए पेमासर उदासर बीछवाल हुसंगसर नगासर के युवाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया‌। इस यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों भी लगाए गए। यात्रा में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ देहात भाजपा ज़िला मंत्री देवीलाल मेघवाल ज़िला मंत्री अरविंद चारण पेमासर उपसरपंच प्रतिनिधि विष्णु भाट मोडाराम भारी,अजमाल कुकना
जयकिशन शर्मा, मालाराम जाखड़
चंदन सिंह,तोलाराम सियाग,बाबु सिंह चौहान,विदित मेघवाल, मेवाराम कुकना,श्रवण धतरवाल,रतन मेगवाल प्रभुराम मेघवाल चेतन मेगवाल सुनील कुकना,जेठुसिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *