बीकानेर:फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ के गांव नोसरिया में गणगौर उत्सव के दौरान एक युवक का हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में आरोपी युवक सरेआम फायरिंग कर रहा है के किया और युवक का वीडियो वारयल हो रहा है।श्री डूंगरगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी महिपाल सिंह निवासी मिगसरिया पर आमजन में भय उत्पन्न करने, अन्य व्यक्तियों के जान खतरे में डालने सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस ने इस मामले में महिपाल सिंह सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 24मार्च का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।