बीकानेर: शहर में शुरु हुआ पोस्टर वॉर, पोस्टर लगाकर महापौर ने निगम आयुक्त पर लगाए शहर के विकास को अवरूद्ध करने के आरोप
बीकानेर। नगर निगम में अपने अधिकारों की लड़ाई के बीच शहर की सफाई व्यवस्था सहित निगम के कई कार्य बाधित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निगम आयुक्त और महापौर के बीच का विवाद अब शहर के मुख्य चौक चौराहों में भी दिखने लगा है। महापौर सुशीला कंवर ने नगर निगम के आयुक्त को मंत्री डॉ.बीडी कल्ला का प्रश्रय होने का आरोप भी कई बार लगा चुकी हैं। इसी मसले को लेकर आज सुबह महापौर मीडिया से रूबरू होंंगी
निगम आयुक्त-महापौर के बीच बढ़ते विवाद बीच अब शहर के मुख्य मार्गों पर आयुक्त को उनके हालिया फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। शहर के रानी बाजार ओवर ब्रिज पर लगाए इन होर्डिंग पर आयुक्त के द्वारा लिए गए फैसलों से शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया गया है। आपको बता दें नगर निगम में अपने-अपने अधिकारों को लेकर महापौर निगम आयुक्त के बीच पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है इसे लेकर आयुक्त के खिलाफ आमरण अनशन पर भी बैठ चुकी है मेयर।