Share on WhatsApp

बीकानेर: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, पीबीएम में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर: चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, पीबीएम में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की वारदात में घायल युवक अकरम उर्फ सोनू की मौत हो गई। उसने पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुख्य डाकघर के पास स्थित गली में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अकरम उर्फ सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी भी हुई थी। सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। दोनों पक्ष एक ही समाज से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com