Share on WhatsApp

बीकानेर :भीड़ का इंसाफ! चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, जमकर पीटा,वीडियो वायरल चोरी

बीकानेर :भीड़ का इंसाफ! चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा, जमकर पीटा,वीडियो वायरल चोरी

बीकानेर । शहर के बड़ा बाजार इलाके में चोरी के आरोप में एक युवक की सरेआम जमकर पिटाई हुई है। बीच सड़क पर भीड़ ने युवक को खूब मारा-पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने उसके बाल खींचे और उसकी पिटाई कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बडा बाजार की है। शुक्रवार देर रात प्रीति मेडिकल स्टोर के आगे भीड़ ने आरोपी युवक को घेरकर पिटाई कर डाली। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।वीडियो देर रात से ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। हालांकि युवक के पास से रुपए नहीं मिले। पिटाई के दौरान युवक सफाई देता रहा कि उसने चोरी नहीं की है लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और जमकर पिटाई कर दी। दुकानदार का कहना है कि वह बगल की दुकान में गये थे। उस समय आरोपी अपने अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान के सामने खड़ा था। जब वह दुकान की ओर लौटे तो गल्ले से 2 हजार रुपये गायब थे। दुकान के सामने खड़े लड़के से इस बारे में पूछताछ की तो उसका साथी भाग गया जिससे संदेह गहरा गया। इस बीच आसपास के लोग जुट गए और ब

युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।युवक की पहचान आकाश के रूप में बताई जा रही है। बाद में स्थानीय लोग युवक को पुलिस थाने ले गए।फिलहाल, युवक पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।घटना ने एक बार फिर भीड़ द्वारा खुद ही फैसला सुनाने और कानून हाथ में लेने के तौर-तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी व्यक्ति पर चोरी का संदेह होने पर उसकी पिटाई करना या मौके पर ही सजा देना कानून सम्मत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com