Share on WhatsApp

बीकानेर नगर निगम की साधारण सभा शुरू होते ही हंगामा, राष्ट्रगीत अधूरा गाने के आरोप पर गरमाया सदन

बीकानेर नगर निगम की साधारण सभा शुरू होते ही हंगामा, राष्ट्रगीत अधूरा गाने के आरोप पर गरमाया सदन

बीकानेर। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक शुरू होते ही राष्ट्रगीत के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने राष्ट्रगीत अधूरा गाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और संबंधित व्यक्ति से माफी मांगने के साथ जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। देखते ही देखते सदन का माहौल गरमा गया और शहर की समस्याओं पर होने वाली चर्चा कुछ देर के लिए पीछे छूट गई।उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि राष्ट्रगीत को पूरा नहीं गाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान सर्वोपरि है और इसे अधूरा गाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर ऐसी स्थिति बार-बार सामने आती है। उन्होंने मांग की कि जिस स्तर पर गलती हुई है, उसकी जिम्मेदारी तय की जाए और कार्रवाई हो।मामले को तूल पकड़ता देख महापौर अनिल कल्ला ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का गायन राज्य सरकार के नियमों के तहत किया गया है।

*बाइट उम्मेदसिंह राजपुरोहित भाजपा पार्षद।*

*बाइट अनिल कल्ला, बीकानेर निगम महापौर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com