Share on WhatsApp

बीकानेर: मुखबिर की सूचना पर एसीबी का एक्शन, बीडीओ के पास मिले लाखों रुपए

बीकानेर: मुखबिर की सूचना पर एसीबी का एक्शन, बीडीओ के पास मिले लाखों रुपए

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विकास अधिकारी के पास से 8 लाख 14 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। कार्रवाई भीनासर चौकी क्षेत्र में की गई, जहां एसीबी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर वाहन की जांच की।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फलौदी जिले के लोहावट में कार्यरत खंड विकास अधिकारी नारायण सुथार के पास भारी मात्रा में नकदी है। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम ने नोखा रोड पर उनके वाहन को रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपए नकद बरामद हुए। नकदी के संबंध में पूछताछ करने पर विकास अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद एसीबी ने राशि को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार बरामद नकदी के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com