Share on WhatsApp

बीकानेर:बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला से पर्स छीना,बाइक सवार दो बदमाश सीसीटीवी में कैद

बीकानेर:बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला से पर्स छीना,बाइक सवार दो बदमाश सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। बाजार में खरीदारी करने पहुंची महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवार महिला का पर्स छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना 8 अगस्त की सुबह रतन बिहारी पार्क के पास की बताई जा रही है।

इस संबंध में छाबड़ा कॉलोनी निवासी रूकसाना लोदी ने कोटगेट पुलिस थाने में अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया के अनुसार वह अपनी मां के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आई थी। इसी दौरान रतन बिहारी पार्क के पास बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया।महिला ने पुलिस को बताया कि पर्स में करीब 42 हजार रुपये नकद के अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।मामले की जानकारी मिलने के बाद कोटगेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सामने आए फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com