Share on WhatsApp

बीकानेर: तस्करी प्रकरण में वांछित युवक गिरफ्तार, पीछा कर पुलिस ने किया काबू, स्कार्पियो जब्त

बीकानेर: तस्करी प्रकरण में वांछित युवक गिरफ्तार, पीछा कर पुलिस ने किया काबू, स्कार्पियो जब्त

बीकानेर। नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को नया शहर थाना पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थाना अधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि तस्करी के मामले में वांछित आरोपी देवकिशन टाक, निवासी भाटो का बास, विवेक बाल निकेतन के पास अपने साथी शानू भिश्ती के साथ स्कॉर्पियो वाहन में घूम रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जस्सूसर गेट के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने नत्थूसर गेट तक उनका पीछा किया।भागने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन ने कई वाहनों को टक्कर भी मारी, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर नत्थूसर गेट के पास वाहन को रुकवाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवकिशन टाक और उसका साथी शानू भिश्ती शामिल हैं।पुलिस के अनुसार देवकिशन टाक के विरुद्ध नया शहर थाने में नशीले पदार्थों की तस्करी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि शानू भिश्ती का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com