Share on WhatsApp

बीकानेर: चार बच्चों की मां ने युवक संग दी जान, पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

बीकानेर: चार बच्चों की मां ने युवक संग दी जान, पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

बीकानेर। जिले के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के शेरूणा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लिखमीसर दिखनादा की रोही में सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो और पास ही खेजड़ी के पेड़ से लटके युवक व महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।पुलिस जांच में मृतकों की पहचान कितासर बिदावतान निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदर मेघवाल और बंडूआ निवासी कालीदेवी के रूप में हुई है। दोनों विवाहित थे। कालीदेवी चार बच्चों की मां थी। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार सुरेंद्र के खेत में काश्तकारी का कार्य करता था, जिससे दोनों एक-दूसरे के परिचित थे।जानकारी के अनुसार दोनों अपने घरों से निकलकर करीब 60 किलोमीटर दूर इस सुनसान स्थान पर पहुंचे थे। घटनास्थल के पास खड़ी बोलेरो गाड़ी से दोनों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं वाहन में शराब की खाली बोतल मिलने के बाद मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस प्रेम संबंधों के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगा।सूचना मिलने पर शेरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। एक साथ दो जिंदगियों के इस दर्दनाक अंत ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और हैरानी का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com