Share on WhatsApp

बीकानेर: तालाब में डूबने से मासूम की मौत,मचा कोहराम

बीकानेर: तालाब में डूबने से मासूम की मौत,मचा कोहराम

बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना पलाना-जेगला रोड स्थित एक तालाब की है, जहां दो बच्चों के पानी में डूबने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने पहले एक बच्चे को तालाब से बाहर निकाला, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश के लिए काफी देर तक अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया।

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने एक बच्चे की मौत की पुष्टि की है। हादसे की सूचना फैलते ही पलाना, जेगला और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक स्तर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com