Share on WhatsApp

बीकानेर: मेड़तिया के समर्थन में सर्वसमाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बीकानेर: मेड़तिया के समर्थन में सर्वसमाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बीकानेर। भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर मंगलवार को सर्वसमाज ने कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन किया। इससे पहले बीदासर हाउस में आयोजित बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मामले को लेकर चर्चा की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में डॉ. मेड़तिया पर दर्ज मुकदमा वापस लेने तथा बीकेईएसएल को बिजली आपूर्ति और अन्य सेवाओं में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश देने की मांग की गई।उल्लेखनीय है कि बिजली कटौती के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मेड़तिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं राजस्थान बार काउंसिल भी इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर चुकी है।प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सर्वसमाज ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com