Share on WhatsApp

बीकानेर: तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

बीकानेर: तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कोडमदेसर भैरव मंदिर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिहिर जैन अपने परिवार के पीछे मोटरसाइकिल से चल रहा था। परिवार के सदस्य पैदल कोडमदेसर भैरव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई दूसरी बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास पैदल चल रहे लोग भी इसकी चपेट में आ गए।हादसे में महक, राजेश, आरती और स्नेहा घायल हो गए। वहीं पंचमुखा हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय मिहिर जैन तथा सिंगीयों के चौक निवासी घनश्याम भादाणी की मौत हो गई।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। सूचना मिलते ही नाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों का पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com