Share on WhatsApp

बीकानेर: जीवन बचाने की दिशा में बड़ा कदम, बीकानेर पुलिस को मिले दो हाईटेक रेस्क्यू वाहन

बीकानेर: जीवन बचाने की दिशा में बड़ा कदम, बीकानेर पुलिस को मिले दो हाईटेक रेस्क्यू वाहन

बीकानेर। आपदा प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को नई मजबूती देते हुए बीकानेर पुलिस ने दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहनों को अपने बेड़े में शामिल किया है। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने इन विशेष वाहनों का लोकार्पण किया। आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन आपात परिस्थितियों में फंसे लोगों तक तेजी से राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि बदलती चुनौतियों के बीच राहत और बचाव कार्यों में आधुनिक संसाधनों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित ये रेस्क्यू वाहन पुलिस और प्रशासन की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना या आपदा के शुरुआती क्षण सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और इन वाहनों की मदद से मौके पर तुरंत पहुंचकर लोगों की जान बचाने में सहायता मिलेगी।

इन रेस्क्यू वाहनों में हाइड्रोलिक रेस्क्यू सिस्टम, कटिंग टूल्स, प्राथमिक उपचार सामग्री सहित कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। गंभीर सड़क हादसों में क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार देने और राहत कार्यों को गति देने में ये संसाधन बेहद उपयोगी साबित होंगे।

आईजी ने विश्वास जताया कि इन वाहनों के संचालन से न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि दुर्घटनाओं और आपदाओं के दौरान जनहानि को कम करने में भी मदद मिलेगी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेस्क्यू वाहनों की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर उनकी विशेषताओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com