Share on WhatsApp

बीकानेर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप,कमर में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल,हालत नाज़ुक

बीकानेर: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप,कमर में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल,हालत नाज़ुक

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के कुम्हारों के मोहल्ले में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने युवक की कमर में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान बबलू कुम्हार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले बबलू और शिवलाल कुम्हार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।सोमवार देर रात बबलू अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान शिवलाल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कहासुनी के बाद एकराय होकर आए लोगों ने बबलू पर हमला कर दिया और उसकी कमर में चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।घायल युवक को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच और सोनोग्राफी के बाद उसे ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com