Share on WhatsApp

बीकानेर: लाठी-डंडों से लैस 8-10 युवकों ने घर पर बोला हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बीकानेर: लाठी-डंडों से लैस 8-10 युवकों ने घर पर बोला हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बीकानेर। पवनपुरी क्षेत्र में रविवार देर रात कुछ युवकों ने एक मकान के बाहर जमकर उत्पात मचाया। हथियारनुमा डंडों से लैस होकर पहुंचे युवकों ने घर के सामने खड़ी कार और बाइक को नुकसान पहुंचाया तथा विरोध करने पर परिवार के सदस्यों से भी हाथापाई की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि सेक्टर-4 स्थित नेहरू पार्क के पास रहने वाले एक परिवार के घर पर देर रात 8 से 10 युवक पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसने का प्रयास किया और मुख्य द्वार पर डंडों से वार किए। इसके बाद बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाते हुए कार के शीशे तोड़ दिए और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।हंगामे के दौरान परिवार के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के बाहर निकलने से पहले ही सभी युवक वहां से भाग निकले।
घटना की तस्वीरें और वीडियो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गए हैं। फुटेज में कई युवक हाथों में लाठियां लिए नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।शिकायत में पुरानी रंजिश और लगातार मिल रही धमकियों का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि एक युवक पिछले कई दिनों से परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था और उसी विवाद के चलते यह हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पड़ताल एएसआई झंवरलाल को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com